जब स्कूल में
बच्चों को तुम पढ़ाती होगी
![]() |
| शरद कोकास के कंप्यूटर पर नासिर अहमद सिकंदर |
पहला अक्षर अनार
तो याद आता होगा
तुम्हारे गालों को
मैंने कभी कहा था- अनार
गिनती सिखाते वक्त बच्चों को
जब छब्बीस में पहुंचती होगी तुम .
हो याद आता होगा |
तुम्हारी इसी उम्र में
मुलाकात हुई थी अपनी
बच्चों को तुम
प्रेम का समानार्थी शब्द
न बता पाती होगी अब
या जीत का विरुद्धार्थी शब्द
मुश्किल से बता पाती होगी
प्रस्तुति :शरद कोकास



