बहरहाल , अब मजदूर ने तो अर्थशास्त्र पढा नही है न ही उसे यह गणित आता है । उसे तो बस काम करना आता है , वह करता है । उसे तो यह भी नहीं पता होता कि उसका शोषण हो रहा है । लेकिन जो पढ़े लिखे है वे तो जानते हैं ।
हमे पता है इसलिये हम मजदूरों के पक्ष में लिख रहे हैं ..भले ही वे न पढ़ पायें लेकिन हाँ उन मजदूरों को हम यह ज़रूर बतायें कि हम क्या लिख रहे है और क्यों लिख रहे हैं । इन्हे कमज़ोर मत समझिये जिस दिन ये समझ जायेंगे उस दिन अपना छीना हुआ हिस्सा मांग लेंगे ... । फैज़ ने कहा भी है ..
“हम मेहनतकश जगवालों से जब अपना हिस्सा माँगेंगे
एक खेत नहीं एक गाँव नहीं हम सारी दुनिया माँगेंगे “
उस शिविर में मजदूरो पर कविता लिखने की पारी में मैंने भी एक कविता लिखी थी । मुझे पंक्ति मिली थी ..”कल का दिन बिगड़ी हुई मशीन सा था “ मैने क्या लिखा था आप भी पढिये ...1984 में लिखी यह कविता भी आपको अच्छी लगेगी ।
बीता हुआ दिन
कल का जो दिन बीता
बिगड़ी हुई मशीन सा था
कल कितनी प्रतीक्षा थी
हवाओं में फैले गीतों की
गीतों को पकड़ते सुरों की
और नन्हे बच्चे सी मुस्कराती
ज़िन्दगी की
कल का दिन
बिगड़ी हुई मशीन सा था
कल राजाओं के
मखमली कपड़ों के नीचे
मेरे और तुम्हारे
उसके और सबके
दिलों की धड़कनें
काँटे मे फँसी मछली सी
तड़पती थीं
सचमुच प्रतीक्षा थी तुम्हारी
ओ आसमान की ओर बहती हुई हवाओं
तुम्हारी भी प्रतीक्षा थी
लेकिन कल का दिन
बिगड़ी हुई मशीन सा था
कल का वो दिन
आज फिर उतर आया है
तुम्हारी आँखों में
आज भी तुम्हारी आँखें
भेड़िये की आँखों सी चमकती हुई
कल का खेल
खेल रही हैं ।
---शरद कोकास
वाह! सत्ताइस वर्षीय कविता!! एकदम मजबूत है भाई किसी इमारत की तरह :)
जवाब देंहटाएंबहुत उम्दा रचना पढवाई.. .आभार....१९८४ में लिखी-आज भी मजबूत!!
जवाब देंहटाएंभेड़ियों सी चमकती आँखें इतने वर्षों से ऐसी ही है .
जवाब देंहटाएंपुरानी कविता बिलकुल नई सी ही लगी !
१९८४ में हमने भी पहली कविता सी पंक्तियाँ लिखी थीं।
जवाब देंहटाएंबिगड़ी मशीन की बात सुनते ही इधर दौड़े चले आए :-)
जवाब देंहटाएंऔर पाया कि
यह तो वैसी ही चुस्त, दुरुस्त, मज़बूत इरादों के साथ कल सरीखी खेल रही
बेहद सशक्त अभिव्यक्ति कल भी प्रासंगिक और आज भी।
जवाब देंहटाएंवाह ...बहुत ही बढि़या सार्थक व सटीक लेखन ।
जवाब देंहटाएंमज़दूरी का गणित तो सही है परंतु उसमें पेंच है। क्यों ये एक हज़ार मज़दूर एक जुट होकर २० रुपये प्रति नहीं ले लेते? इसलिए न कि उन्हें वह २० रुपये कैसे कमाना नहीं मालूंम और इसी लिए उस मस्तिष्क वाले को दस रुपये जाते हैं जो उन्हें दस रुपये कमाना सिखाता है ॥
जवाब देंहटाएंमजदूर गणित तो नहीं जानता पर गणित जानने वाले मजदूरों की मजबूरी जानते है तभी तो ...
जवाब देंहटाएंwah....bahut achcha likhe.
जवाब देंहटाएं